प्रश्न 1) उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए व्यक्ति को कम से कम कितने वर्ष उच्च न्यायालय का वकील होना चाहिए ?
उत्तर : 10 वर्ष
प्रश्न 2) भारत के राष्ट्रपति का चुनाव किस प्रणाली द्वारा होता है ?
उत्तर : एकल संक्रमणीय मतदान प्रणाली द्वारा
प्रश्न 3) विधानसभा की सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु क्या है ?
उत्तर : 25 वर्ष
प्रश्न 4) पंचायत का चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए ?
उत्तर : 21 वर्ष
प्रश्न 5) किस संविधान संशोधन द्वारा नगरपालिकाओं को सवैधानिक प्रस्थिति प्रदान की गई ?
उत्तर : 74वां संविधान संशोधन
प्रश्न 6) राज्यसभा का सभापति कौन होता है ?
उत्तर : उपराष्ट्रपति
प्रश्न 7) संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है ?
उत्तर : राष्ट्रपति
प्रश्न 8) लोकसभा चुनाव में निर्वाचन के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या है ?
उत्तर : 25 वर्ष
प्रश्न 9) भारत में किस राज्य में विधान परिषद नहीं है ?
उत्तर : राजस्थान में
प्रश्न 10) बम्बई प्रान्त को गुजरात व महाराष्ट्र में कब विभाजित किया गया था ?
उत्तर : 1960 में
प्रश्न 11) राज्य में जिला न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है ?
उत्तर : राज्य का राज्यपाल
प्रश्न 12) राज्यसभा के एक तिहाई सदस्य कितने समय बाद सेवानिवृत हो जाते हैं ?
उत्तर : दो साल बाद
प्रश्न 13) भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों का विचार किस देश के संविधान से लिया गया है ?
उत्तर : अमेरिका
प्रश्न 14) भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम आयु सीमा कितनी है ?
उत्तर : 25 वर्ष
प्रश्न 15) किस राज्य में सर्वप्रथम लोकायुक्त कार्यालय की स्थापना हुई थी ?
उत्तर : महाराष्ट्र
0 comments:
Post a Comment