प्रश्न 1) किस अधिनियम के अंतर्गत अंग्रेजों ने भारत में प्रथम बार सांप्रदायिक निर्वाचन प्रणाली का प्रारम्भ किया ?
उत्तर : भारत परिषद अधिनियम, 1909
प्रश्न 2) संविधान बनाने वाली प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर : बी० आर० अम्बेडकर
प्रश्न 3) राज्यसभा के लिए प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधियों का निर्वाचन कौन करता है ?
उत्तर : विधानसभा के निर्वाचित सदस्य
प्रश्न 4) भारत का राष्ट्रीय पुष्प (फूल) कौन सा है ?
प्रश्न 5) भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कितने प्रकार के न्याय की व्यवस्था की गई है ?
उत्तर : तीन (सामाजिक , आर्थिक व राजनैतिक)
प्रश्न 6) भारतीय संविधान की कौन सी अनुसूची राज्यसभा में स्थानों के आबंटन से सम्बंधित है ?
उत्तर : चौथी अनुसूची
प्रश्न 7) भारत में संसद की लोकलेखा समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है ?
उत्तर : लोकसभा अध्यक्ष
प्रश्न 8) COVID-19 या अन्य ऐसी परिस्थिति में सरकार किसी भी व्यक्ति से बिना वेतन अनिवार्य सेवा ले सकती है I इसका उल्लेख किसमें है ?
उत्तर : मूल अधिकारों में
प्रश्न 9) भारतीय संविधान में समानता का अधिकार पाँच अनुच्छेदों द्वारा प्रदान किया गया है I ये अनुच्छेद कौन से हैं ?
उत्तर : अनुच्छेद 14 से अनुच्छेद 18
प्रश्न 10) भारत के नीति निदेशक तत्वों को लागू करना किसका कर्तव्य है ?
उत्तर : राज्य का
प्रश्न 11) किस समिति की संस्तुति पर भारतीय संविधान में मूल कर्तव्यों को शामिल किया गया था ?
उत्तर : स्वर्ण सिंह समिति
प्रश्न 12) सरकारिया आयोग का गठन किसकी समीक्षा करने के लिए किया गया था ?
उत्तर : संघ और राज्यों के मध्य संबंधों की
प्रश्न 13) संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत अंतर्राज्यीय परिषद का गठन होता है ?
उत्तर : अनुच्छेद 263
प्रश्न 14) भारत में वित्तीय आपातकाल की घोषणा अब तक कितनी बार की गई है ?
उत्तर : एक बार भी नहीं
प्रश्न 15) भारतीय संसद में कौन कौन शामिल है ?
उत्तर : लोकसभा , राज्यसभा एवं राष्ट्रपति
0 comments:
Post a Comment